नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!

नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!
नमष्कार..!!!आपका स्वागत है ....!!!

22 June, 2016

यूँहीं कुछ बोलती है कविता !!

कोई तो  सन्देस है  लाई ,
सीली सी हवा है ,
मौन है क्षण ,
यूँहीं कुछ बोलती है कविता !!

अंबर  छाए घन ,
रस घोलती है कविता ....!!

लड़ियन बूंदन से ,
भरी  अंजुरी  मेरी ,
मन भिगोती है कविता ....!!

आस  उड़ेलती ,
रंग पलाश सी ,
आज  …,
झर झर  बरसती है कविता !!
यूँहीं कुछ बोलती है कविता !!


10 comments:

  1. काफी दिनों बाद आपकी कृति देखने व पढ़ने को मिली
    बेहतरीन कृति..
    सादर

    ReplyDelete
  2. सचमुच कविता की फुहार मन आंगन को भिगा जाती है कभी अनायास ही..

    ReplyDelete
  3. यूँहीं कुछ बोलती है कविता

    ReplyDelete
  4. हार्दिक आभार आदरणीय शास्त्री जी !! चर्चा मंच पर कविता को स्थान मिला कृतज्ञ हूँ !

    ReplyDelete
  5. आपकी लिखी रचना आज "पांच लिंकों का आनन्द में" गुरुवार 23 जून 2016 को लिंक की गई है............... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ....धन्यवाद!

    ReplyDelete
    Replies
    1. कविता का चयन किया ,हार्दिक आभार यशोदा ! स्नेह यूं ही बनाये रखना !!

      Delete
  6. बरसती कविता कितनी ही आशाओं को जन्म देती है ...
    सुन्दर रचना है ...

    ReplyDelete
  7. सुन्दर रचना।

    ReplyDelete

नमस्कार ...!!पढ़कर अपने विचार ज़रूर दें .....!!