अतीत प्रतीत होता है -
प्रतिपल मेरी प्रत्येक
कृति में मुझे -
परिमार्जित-
परिलक्षित-
करता हुआ -
मेरी सोच-
निबद्ध है सदा ही -
मेरे वर्तमान से -
उंगली पकड़कर -
साथ -साथ चलता है -
प्रतिपल प्रतिफल उसका -
अब परिभाषित करता हुआ -
मुझे ....!!
निमृत होतीं हैं -
नवल दिशाएँ -
प्रबल आशाएं-
प्रबल आशाएं-
भविष्य की ..........!!
कृति से सुकृति -
दर्शन से सुदर्शन की ओर-
अतीत वर्तमान को थामे -
अनुपमा त्रिपाठी
'सुकृति '















