नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!

नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!
नमष्कार..!!!आपका स्वागत है ....!!!
Showing posts with label आश्रय. Show all posts
Showing posts with label आश्रय. Show all posts

10 September, 2021

हे वृक्ष !!

हे वृक्ष

कतिपय

तुम्हारी छाया के अवलंबन में

अभ्रांत सहृदयता के पलों के

सात्विक तत्व से

आश्रय पाकर ही

सूर्य की तेजस्विता से

आलोकित होता है जीवन ...!!

तुम पर झूलते 

पाखी के झूले 

सदाशयता की चहक से 

गुंजायमान हो 

भोर की आहट  बनते हैं 

तुम से ही धरा पर हरियाली है ...!!

खुशहाली है  !!


अनुपमा त्रिपाठी 

  "सुकृति "