नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!

नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!
नमष्कार..!!!आपका स्वागत है ....!!!
Showing posts with label भावनाएं.. विचार . .हिंदी कविता . .जीवन .. Show all posts
Showing posts with label भावनाएं.. विचार . .हिंदी कविता . .जीवन .. Show all posts

06 March, 2015

लगता है कोई है कहीं ....!!

मेरी उम्मीद  के अनघ सुरों में,
कुछ शब्द गढ़ते हैं भाव ,
भरते हैं रंग ,
उड़ता है फाग ,
बसंत का अनुराग ,
 वही है रंग ,
अबीर गुलाल सा ......
खिलता पलाश ....!!

रचना रचती है ,
 रंग से भरी
उमंग से भरी ,...
होली ...!!
और तब ..
धरा के कण कण में,
फूलों के अनेक रंगों में,
खिलती  है ,
खिलखिलाती है ज़िंदगी ,
हाँ .......
लगता है कोई है कहीं ....!!


आप सभी को होली की अनेक शुभकामनायें ...रंग से उमंग से जीवन भरा रहे ...!!