नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!

नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!
नमष्कार..!!!आपका स्वागत है ....!!!
Showing posts with label . हिंदी कविता . .जीवन . मौसम. Show all posts
Showing posts with label . हिंदी कविता . .जीवन . मौसम. Show all posts

13 February, 2014

हर रूप तुम्हारा ,मन भाया हुआ.....!!


पतझड़ में आस सा
भरमाया  हुआ
बसंत में पलाश सा
मदमाया हुआ
ग्रीष्म में प्यास सा
अकुलाया हुआ
वर्षा में उल्लास सा
हुलसाया  हुआ
शरद में उजास सा
फैला हुआ
शीत में उदास सा
अलसाया  हुआ
हर  मौसम में ,
हर रूप तुम्हारा,
मन पर छाया हुआ ,
मन भाया हुआ.....!!

22 January, 2014

फिर से शिशिर का स्वागत हो.......!!

यूँ छाई घन घोर कुहेलिका(धुन्ध)
शीत आवरण ओढ़े धरा,
तुहिन(ओस ) की बूँद बूँद लड़ियाँ  लतिका पर,
हो रही स्वागतातुर वसुंधरा....!!

शिशिर ने दे दी है दस्तक
अबोली न रहे मन की कथा,
कुछ तो बोलो कि
रंग बिखरें सूर्य की किरणों से ,
सतरंग सजे नेह गाथा ,

तुम प्रभासित हो
और ....जग पर छा जाओ ऐसे
दैदीप्यमान  उल्लास  तुम्हारा
चीर दे कुहेलिका   …… !!

 फिर सरसो  ऐसे कि
मन पर आह्लाद बरसे......!!
पलक पर पुलक की
कुछ  बूँद दे दो
के तुमसे  ही सुमिर सुमिर
फिर से रुचिर
शिशिर का स्वागत हो.