नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!

नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!
नमष्कार..!!!आपका स्वागत है ....!!!
Showing posts with label words .. Show all posts
Showing posts with label words .. Show all posts

15 July, 2017

शब्द-शब्द हाइकू ...

 दाना चुगती ...
चिड़िया   भर लाती ...
अनोखे शब्द ....


उडती जाऊं ...
खलिहान  पहुँचूं......
शब्द समेटूं ....



बीन  बटोर .....
शब्द शब्द कुमुद ...
गुंथी है माला ...


शब्द तिनके  ...
बीन लाई हूँ जैसे ...
सजे सृजन ..



नीड़ बनाऊँ ....
बीन बटोर लाऊँ ...
शब्द सजाऊँ ...





अर्पण करूँ ....
प्रभु  तुमरे द्वार ....
शब्द  संसार .....



शब्दों से प्रभु  ...
सजादो  मेरा मन ....
कविता  खिले ...






शब्द की कथा ....
बने मन की व्यथा ....
भावना बहे ....



मन की व्यथा ...
 बूँद सी कोरों पर    ...
बनी  सविता


व्यथा मुखर ....
शब्द हुए प्रखर .....
काव्य निखर .....