नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!

नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!
नमष्कार..!!!आपका स्वागत है ....!!!
Showing posts with label ;भावनाएं.विचार .हिंदी कविता .जीवन . प्रकृती. Show all posts
Showing posts with label ;भावनाएं.विचार .हिंदी कविता .जीवन . प्रकृती. Show all posts

01 August, 2021

जिजीविषा !!



आसमान पर पंख फैलाए,
बादलों के उड़ने की गाथा,
असीम पुलकावलि है या 
जीवन की परिभाषा.... !!


वसुंधरा के उद्दाम ललाट पर 
सूरज की  ललाम आशा 
प्रातः की कवित्त विरुदावली  है या 
मेरी कविता की अभिलाषा !!


तुम्हारे शब्दों में उल्लसित 
मेरे व्योम की विभासा 
तुम्हारी कविता है 
या मेरी उड़ान की अपरिमित जिजीविषा !!



अनुपमा त्रिपाठी
 ''सुकृति ''