नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!

नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!
नमष्कार..!!!आपका स्वागत है ....!!!
Showing posts with label प्रकृति .जीवन.. Show all posts
Showing posts with label प्रकृति .जीवन.. Show all posts

26 July, 2021

सावन की बहार !!


 प्रत्येक प्रात की

 लालिमा में ,

मेरी आसक्ति से 

अनुरक्त अनुरति ,


हृदय  में ,

शब्दों के आवेग-संवेग  में ,

उमड़ती घुमड़ती घटा सी ,


छमाछम झमाझम ....

बूंदों की खनक ,

मेरे आँगन ....... 

आई हुई मन द्वार ,

 नव पात में,नव प्रात में 

प्रस्फुटित हरीतिमा की कतार ,

सावन की बहार !!


ओ  कविता 

अभिनन्दन करो स्वीकार ,

तुम बरसो ऐसे ही  बार बार  ......!! 


अनुपमा त्रिपाठी 

 "सुकृति "