नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!

नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!
नमष्कार..!!!आपका स्वागत है ....!!!
Showing posts with label .जीवन . विचार .. Show all posts
Showing posts with label .जीवन . विचार .. Show all posts

27 December, 2012

कुछ कहूँ .....??

कह तो लूँ .....
पर कोयल की भांति कहने का ...
अपना ही सुख है ...

बह तो लूँ ......
पर नदिया की भांति बहने का .....
अपना ही सुख है ...


सह तो लूँ ....
पर सागर की भाँति सहने का ....
अपना ही सुख है ....

सुन तो लूँ ....
पर विहगों के कलरव  सुनने का ...
अपना ही सुख है ...

गुन  तो लूँ .....
पर मौन दिव्यता गुनने का ....
अपना ही सुख है ....



हँस तो लूँ ...
आँसू पी कर भी  हंसने का ....
अपना ही सुख है ....


जी तो लूँ .....
पर रम कर के जीने का ...
अपना ही सुख है ...


रम तो लूँ ...
हरि भक्ति में  रमने का ....
अपना ही सुख है ....


है न ...??