आया हूँ मृदु राग लिए मैं -
नव चेतन मन -
अति उन्मादित -
सुमिर करूँ -
प्रभु तेरा निसदिन -
चुन लो गिन- गिन -
खिले गुलाब से -
रहें सदा हम -
जीवन का हर पल संवरे रहें सदा हम -
नमन करूँ बिनती सुन लीजो -
राधा के रसिया सांवरे .......!!
इसी प्रार्थना के साथ आज एक सच्चा उद्धहरण लिखने जा रही हूँ |इश्वर की दिव्य अनुभूति आपके साथ बांटना चाहती हूँ |कुछ समय पहले विदेश में एक संगीत विद्यालय में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत सिखाने का गौरव मुझे प्राप्त हुआ |मुझसे पूछा गया की क्या मैं एक मानसिक रूप से अविकसित बच्चे की क्लास ले पाऊँगी ?कुछ अच्छा करने का विचार मन में सदा बना रहता है |मैंने तुरंत हामी भर दी |
अगले दिन से शुरू होती है वरुण की कहानी |मेरे क्लास में पहुंचने से पहले ही वो क्लास में पहुच चुका था |कुछ पल मैं विस्मय से उसे निहारती रही |बारह साल का गोराचिट्टा ,साफ़ सुथरा ,सुंदर सा बच्चा ..!देख कर कतई समझ में नहीं आता था कि उसका मस्तिष्क पूरी तरह विकसित नहीं है |जब बात करने लगी तब समझ में आया |कुछ बातें याद रखता कुछ भूल जाता |सरगम याद नहीं रख पाता था पर उसकी धुन हू-ब -हू याद रखता था |गाने के बोल याद नहीं रहते थे पर उसकी धुन में अंश मात्र भी गड़बड़ नहीं होती थी |इतनी तन्मयता से सुनता था और एक बार में ही ऐसी धुन पकड़ लेता था कि घोर आश्चर्य से मेरी आँखें फटी की फटी रह जातीं ...! उसे अपनी कमजोरी का एहसास था इसलिए गाना सीखने से पहले ही उसके बोल लिखवा लेता था |देख कर ही गाता था |रंग याद नहीं रहता -पर तारीख और दिन याद रखता था |मेरे लिए सबसे हर्ष कि बात ये थी कि मेरा नाम कभी नहीं भूलता था |मुझे देखते ही उसका मिस अनुपमा .....!चिल्लाना आज तक मेरे कानो में गूंजता है ...!! पता नहीं किस जनम का रिश्ता था उससे मेरा ....!अदब कायदा इतना जनता था -जैसे पिछले जनम का कोई संत रहा हो ....अच्छा गाने पर तारीफ़ करूँ तो दोनों हाथ जोड़ कर सर झुका कर इस तरह धन्यवाद देता था ...कई बार मेरी आँखें नाम हो जातीं थीं |मेरा वात्सल्य ह्रदय उसे ढेरों ...मनो ...आशीष देता रहता ...!उसका मस्तिष्क बुराई याद ही नहीं रखता था ....!इंसान का बिलकुल पाक ...शुद्धतम रूप क्या हो सकता है ये मैंने देखा ...!!उसके बारे में शायद मैं पूरा ग्रन्थ भी लिख सकती हूँ इतनी स्पष्ट है उसकी छब मेरे मन में |
अब और विस्मयकारी बात पर आती हूँ -वरुण की माँ .!--वरुण की माँ का फ़ोन आया मेरे पास -''मैं आपसे मिलना चाहती हूँ "मैंने तुरंत समय दे दिया |अगले दिन उस महान आत्मा से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ |कामकाजी महिला उच्च पद पर आसीन ...!सुदर ,स्मार्ट और बहुत ही कोमल भाव से सजा मुस्कुराता चेहरा ....!!ज़िन्दगी की परेशानियों की झलक ज़रा सी भी उनके चहरे पर नहीं थी ........!!बल्कि एक अजीब सा उत्साह था .....''मैं वरुण के लिए क्या -क्या कर दूं ''ऐसा ही कुछ कहता हुआ ...!!
वरुण के बारे में हमने बात शुरू की ......उन्होंने मुझे बताया '' एक समय था जब वरुण कुछ भी समझता नहीं था |सिर्फ एक मांस का जीता जागता टुकडा ...!जब डॉक्टर ने बताया की आपका बच्चा मानसिक रूप से पूरा विकसित नहीं है तो हमारे पास उस बात को मानने के अलावा और कोई चारा नहीं था |हमने हार कभी नहीं मानी |कोई रास्ता ज़रूर निकलेगा ऐसी मन में भावना रही |गाने के शौक़ीन हम दोनों पति- पत्नी हैं |पर मैंने ये महसूस किया कि गाना लगाने पर वरुण की हरकत थोड़ी बढ़ जाती थी |धीरे धीरे इस बात पर और विश्वास होता चला गया |फिर क्या था संगीत के सहारे ही उसके मस्तिष्क का धीरे धीरे विकास हुआ |संगीत में उसकी गहन रूचि है |संगीत से जुडी बातें उसे याद रहतीं हैं |मुझे उम्मीद है संगीत के सहारे ही जीवन यापन का कोई न कोई तरीका ज़रूर ढून्ढ लेगा वरुण |पर मुझे गर्व है कि वरुण की मैं माँ हूँ ...!''

ऐसा कहते हुए उनका चेहरा गर्व और आत्मविश्वास से दमक रहा था |मैं स्तब्ध थी ....कैसे नमन करूँ उस माँ को समझ नहीं पा रही थी |कितनी मेहनत उन्होंने अपने बच्चे पर की थी ,उनकी कर्तव्यनिष्ठता उनके चेहरे पर झलक रही थी .मैंने तो चंद शब्दों में ही उनके सालों की मेहनत लिखी है !|मेरा सर श्रद्धा से झुका रहा ......!मैं शायद अपने भाव नहीं लिख सकती इस वक़्त .......
मैंने अनुभव किया - ज्ञान क्या है ...!!ज्ञान का प्रकाश क्या है ...!ज्ञान हर असंभव बदल सकता है ...!!जैसे म्यूजिक थेरापी का प्रयोग कर के वरुण का जीवन बदल गया और बदलता ही जा रहा है ......!!
मैं इश्वर को धन्यवाद देती हूँ की कुछ पल के लिए ही सही .....एक नेक कार्य का मैं हिस्सा तो बनी....!!जीवन की गति मुझे वरुण से दूर ले आई है ....पर उसकी छब आखों से कभी जाती नहीं ....उसकी आवाज़ कानो में गूंजती है ...अगर मेरा ये अनुभव किसी और के काम आ सके तो मैं मान लूंगी किसी न किसी रूप में इश्वर हमारे साथ हैं .....!!!!!