नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!

नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!
नमष्कार..!!!आपका स्वागत है ....!!!
Showing posts with label आस. Show all posts
Showing posts with label आस. Show all posts

19 August, 2021

बैरी सावन बीतत जाये


चेहरा अंचरा बीच छिपा के 
जाने ढूंढें कौन पिया के 
नैना रो रो नीर बहाये 
बैरी सावन बीतत जाये 


अंखियन  कजरा बोल रहा है 

सजनी का जिया डोल रहा है 

हिरदय की पीड़ा कहती है 

नैनं से नदिया बहती है 


दामिनी दमक दमक डरपाए 

कोयलिया की हूक सताए 

झड़ झड़ लड़ी सावन की लागि 

आस दिए की जलती जाये 

बैरी सावन बीतत जाये 


अनुपमा त्रिपाठी 

"सुकृति "