शब्द चुनकर
मन की विचारधारा में
बहने का प्रयास ,
क्षण गुणकर ,
रंग बुनकर ,
जीवन सा ,
खिल उठने का प्रयास ,
व्याप्त व्यथा ,
नदी की कथा ,
कहते और कहते रहने का प्रयास ,
तुम हम में बसी
आत्मा को जीवित रखने का प्रयास ,
और नहीं तो क्या ,
कविता ही तो है !!
अनुपमा त्रिपाठी
"सुकृति "
.jpeg)
