नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!

नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!
नमष्कार..!!!आपका स्वागत है ....!!!

15 March, 2014

अबकी होरी ....(हाइकु )



प्रेम की बोली ,
रंग रंगीली होली
चन्दन रोली

सूर्योदय सी
उदित प्रमुदित
खिली आशाएँ

शुभ जीवन
राग अनुराग सा ,
खिला है मन

लाई प्रभास
किरणों की टोली
आई है होली

मन पलाश
ज्यों  अबीर गुलाल
है लाल लाल

शील संतोष
केसर रंग घोरी
अबकी होरी


शुभकामना
रंग माथे लगाऊँ
होरी रचाऊँ


है रंग रंग
सतरंग उमंग
बाजे मृदंग

रंग अबीर
गुलाल लाल लाल
मचा धमाल

भई पलाश
रंग गई मनवा
अबकी होरी


मन रसना
रंग भरे सपने
नैन बसना

रंग लगाऊँ
पलाश बोरी घोरी
अबकी होरी

भव सागर
पार करो श्यामा
भरो गागर

प्रीत चढ़ाऊँ
संग श्यामा के नाचूँ
फागवा गाऊँ

मन मोहन
मैं बांस की बांसुरी
उर आनंद

रंगी गुलाबी
ओढ़ी प्रीत पिया  की
खिला जीवन


बरस रहा
बादलों से फागुन
शुभ सगुन

गावन गुण
बरसता  फागुन
सरस मन  

16 comments:

  1. हृदय से आभार शास्त्री जी ,होली के शुभावसर पर आपने मेरे हाइकु चर्चा मंच पर लिए ....!!

    ReplyDelete
  2. सुंदर हाइकूज़...रंगों से सराबोर होली की शुभकामनायें...

    ReplyDelete
  3. रंग भरी हो सबकी होली, ढेरों शुभकामनायें।

    ReplyDelete
  4. होली के रंग बिरंगे रंगों को इन हाइकू में बाखूबी उतारा है आपने ..
    बधाई होली और इस रचना की ...

    ReplyDelete
  5. बहुत ही सुन्दर होली के हाइकू,आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete
  6. रंगोत्सव पर मंगलकामनाएं स्वीकारें !!

    ReplyDelete
  7. सुंदर हाइकू ...!
    सपरिवार रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाए ....
    RECENT पोस्ट - रंग रंगीली होली आई.

    ReplyDelete
  8. इस रंगारंग रचना से मन झूम उठा है. होली की शुभकामनाएं!

    ReplyDelete
  9. बहुत सुन्दर हाइकु...होली की आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं!

    ReplyDelete
  10. सभी हाइकु एक से बढ़कर एक सुन्दर और होरी के रंग में डूबे हुए. हार्दिक बधाई.

    ReplyDelete
  11. सभी हाइकु बहुत सुन्दर व् सार्थक हैं

    ReplyDelete
  12. वाह कैसी इन्द्रधनुषी छटा बिखेरते हाइकू ...बहुत सुंदर ...

    ReplyDelete
  13. सुंदर प्रस्तुति..होली की शुभकामनाएँ

    ReplyDelete

नमस्कार ...!!पढ़कर अपने विचार ज़रूर दें .....!!