दंभ अकारण घेरे था .....
श्रद्धा से दूर हुई मैं ..
ढूँढ रही थी
तुम में खुद को ...
भटक रही थी
निर्जन वन में ....
मिला न मुझको वो सुर मेरा ...!!
ढूँढ -ढूँढ जब
क्षीण हुआ मन ..
जीर्ण हुआ तन ..
त्याग दिया
बाल-हठ अपना......
अब मैं ..
खुद में ढूँढ रही हूँ ...!!
फिर भी तुमको ढूँढ रही हूँ ...!!
प्रभु ..मैं तुमको ढूँढ रही हूँ ...!!!!!









