नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!

नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!
नमष्कार..!!!आपका स्वागत है ....!!!

12 June, 2011

तलाश ....!!

दंभ अकारण घेरे था .....
श्रद्धा से दूर हुई  मैं ..
ढूँढ रही थी 
तुम में खुद को ...
भटक रही थी 
निर्जन वन में .... 
मिला न मुझको वो सुर मेरा ...!!
ढूँढ -ढूँढ जब 
क्षीण हुआ मन ..
जीर्ण हुआ तन ..

त्याग दिया 
बाल-हठ अपना......
अब मैं ..
खुद में  ढूँढ रही हूँ ...!!
फिर भी  तुमको ढूँढ रही हूँ ...!! 
प्रभु ..मैं तुमको ढूँढ रही हूँ ...!!!!!

08 June, 2011

सुरमई सांझ ढल रही है ...!!

अनादि  काल .....
अनादि  काल .....
सदियों ..पीछे -
जा पहुंचा है मन .....
संधिप्रकाश का
दीपक जला -
नीलाम्बर पधारा है, 
धरा द्वार ...!!
सुरमई सांझ 
ढल रही है ...!!
सुरों की सुरभि 
बिखेर रही है ..!!
पट खुले हैं रागों के-
नीलाम्बर    
सोच में डूबा है ... 
कोमल रिषभ,शुद्ध गंधार 
और तीव्र मध्यम 
को साथ ले- 
आज पूरिया  या मारवा 
किस मंदिर  जाऊं ...? 
पूरिया   धनाश्री भी
आरती  कर  रही होगी ...!!
किससे प्रसाद पाऊँ ....?
दूर से ही सुनाई देती है...!!
अनायास मन रिझा लेती है  ....!!
मंदिर के घंटों  की -
गूंजते हुए शंखों की-
हृद  झंकृत करती हुई... 
मोहक-
चित्ताकर्षक - 
गुरुत्वाकर्शक...नाद ...!!
और सामवेद के 
सम्मिलित स्वर ...!!
जैसे भाव हों  प्रखर ..!!
ये प्राचीन मंदिर,
इन रागों के- 
पुष्कल निवास ..!
सुसज्जित हैं-
मन वीणा  के तारों से ...!
अलंकृत हैं -
राग -सुर अलंकारों से ..!
प्रकांड पंडित यहाँ,
प्रवीण हैं -
मन्त्र -उच्चारण में ...!!
दिव्य शांति प्रसारण में ....!!
सुरों  के  आलोक  से  प्रकाशित  वातावरण ....
ये सौभाग्य हमारा ...
अखंड  विश्वास हमारा..........
सुरीला इतिहास हमारा ...
कहाँ ..कब .....
कैसे खो गया ...?
सोचते सोचते क्लांत ...!
मन मेघन बरस गया ...!!


संधिप्रकाश राग :सुबह और शाम जब तम और प्रकाश की संधि होती है ,उस समय कुछ विशिष्ट रगों को गाया जाता है ,जिन्हें संधिप्रकाश राग कहते हैं |कोमल रिषभ (रे ),शुद्ध गंधार (ग )और तीव्र मध्यम (म )का प्रयोग इन रागों की विशेषता है |
भैरव सुबह का संधिप्रकाश राग है और मारवा शाम का |परम अचरज की बात ये है ...जब आप राग भैरव सुनते हैं समझ में आता है ...उज्जवल प्रकाश आने वाला है ...और जब मारवा सुनते हैं ...लगता है ...अंधकार  छाने वाला है ...!!मन न माने तो सुन कर देख लीजियेगा ........!!
अब तक आप समझ गए होंगे ....पूरिया ,मरवा ,पूरिया धनाश्री -सांझ के संधिप्रकाश रागों के नाम हैं ..!!
सामवेद गाया जाता है ...जो ये बताता है की हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का इतिहास कितना पुराना है ...!!या यूँ कहिये ...मानव और स्वर का रिश्ता कितना पुराना है ...!!





04 June, 2011

स्वरोज सुर मंदिर (२)






मैं सरोज तुम अम्बुज मेरे ...
सरू से दूर कमल मुरझाये ...
ईमन यमन राग बिसराए ..
यमन राग मेरी  तुमसे है ........
निश्चय ही ........!!!!
मध्यम तीवर सुर लगाऊँ .........
जब लीन मगन मन सुर  साधूँ ....
तुममे खो जाऊं ...
आरोहन -अवरोहन सम्पूरण ......!!
अब रात्री का प्रथम प्रहर..
हरी भजन में ध्यान लगाऊँ .....!!




इसी आराधना से आज स्वरोज सुर मंदिर की  दूसरी कड़ी लिख रही हूँ |राग यमन का परिचय आपको दिया था |राग यमन सुनते जाइये |आज कुछ मूलभूत बातें आपको बताती हूँ |

सबसे पहले स्वर क्या है ?

नियमित आन्दोलन -संख्या  वाली ध्वनी स्वर कहलाती  है|यही ध्वनी संगीत के काम आती है ,जो कानो को मधुर लगती है तथा चित्त को प्रसन्न करती है |इस ध्वनी  को संगीत की भाषा में नाद कहते हैं |इस आधार पर संगीतोपयोगी नाद 'स्वर'कहलाता है अब आप समझ  गए होंगे कि संगीत के स्वर और कोलाहल में फर्क है |और यहाँ संगीत विज्ञान से जुड़ गया है |

अब हम आरोह- अवरोह पर आते हैं |जब हम स्वरों को गाते हैं तो स्वरों के चढ़ते हुए क्रम को आरोह कहते हैं  | जैसे :
आरोह :सा ,रे, ग,म,,प ,ध,नि ,सं||
उसी तरह उतरते हुए क्रम को अवरोह कहते हैं |जैसे :
अवरोह :सां,नि ,ध ,प,म ,ग ,रे ,सा ||


अलंकार: स्वर स्थान समझने के लिए ..या यूँ कहूं की ये जानने के लिए की सा से रे ,रे से ग ,ग से म क्रमशः स्वरों की दूरी परस्पर कितनी है हमें अलंकारों का अभ्यास करना पड़ता है |जैसे :
आरोह :सारेग ,रेगम ,गमप,मपध ,पधनी ,धनिसां ||
अवरोह :सांनिध ,निधप,धपम ,पमग ,मगरे ,गरेसा ||
स्वरों से समूह को ले कर आरोह और अवरोह करते हैं विभिन्न अलंकार |
ये कई प्रकार से किये जा सकते हैं |




संगीत का प्रभाव :


संगीत से केवल आनंदानुभूति ही नहीं होती |ध्वनियाँ मानसिक स्थितियों की भी सूचक होती हैं |साथ ही ये हमारे मनोभावों को भी प्रभावित करतीं हैं |संगीत हमारी आत्मा में भक्तिमय अनुभूतियाँ भर देता है |भक्ति भी एक प्रकार का आवेग है जो हमारी आत्मा को प्रभावित करता है |
                  संगीत में एक गति है |और हमारी क्रियाएं भी गत्यात्मक हातीं हैं |दोनों में सदृश्य होने के कारण ही मात्र ध्वनिमय राग -रागिनियाँ हमारी आत्मा को प्रभावित कर लेती हैं |जो संगीत हम आत्मसात कर लेते हैं वो ईश्वरीय बन कर सदा सदा ...हमारे पास ..हमारे साथ ही रहता है|प्राकृतिक  गति हमें आनंद देती है |बच्चे जन्म से ही इससे प्रभावित हो जाते हैं |राग और लय में  प्रभावित  करने की शक्ति उनकी नियमितता के कारण ही आती है ,क्योंकि असंतुलन में संतुलन ,अव्यवस्था में व्यवस्था और असामंजस्य में सामंजस्य लेन की अपेक्षा नियमितता या संयम से हम अधिक प्रभावित होते हैं|स्वर और लय का संयम तथा सामंजस्य ही हमें प्रभावित करता है |
संगीत हमें आनंद ही नहीं देता बल्कि एक जीवन शैली भी देता है ..!!


क्रमशः ......


01 June, 2011

मर्म का भेद ....!!


विषयगत ....
मद में डूबा ..
चिन्मय  विमुख ..
क्यों छुपा हुआ है 
 इंसान
हर समय ..
एक नकाब में ...
मर्म का भेद....
समझ  समझ के भी-
कठिन गणित सा .. 
कुछ समझ न आये -
तो कैसे समझूं ...?
आँख तो दिखती है ..
चेहरा दीखता ही नहीं ...!!



बहरूपियों के 
इस भीड़ भरे मेले में ..
अपनी  राग   गाऊँ 
या न  गाऊँ ...?
दग्ध  सी ... 
दुविधा में पड़ी -
सोच में डूबी ..!!
तपती धूप और ..
सेहरा पर चलते चलते -
जीवन की पूँजी समझ -
मुठ्ठी में रेत ही भरी मैंने .....!!
घडी की टिक-टिक
चलती रही निरंतर ....
वक्त गुजरता गया ..
क्षण-क्षण कटता  गया ...
फिसलती चली  गयी रेत...!!!
और ...
आया हाथ कुछ भी नहीं ...!! 
एक उम्र कितनी  कम है ..
एक  छोटी सी बात ....
समझने के लिए ..!

बड़ी ही कठिन है डगर पनघट की ....!!

बड़ी ही कठिन है डगर पनघट की ....
अब" स्वप्न पनघट" पर खड़ी-खड़ी ..
करबद्ध ...
है प्रेम जल गागरी
जमुना -जल  भरी
सर पर ...
दिन गए बीते बहुत ...
प्रभु तुमरी छाप अद्भुत ...!!
आज सहसा ठिठक ...
मनः पटल
 टटोल रही हूँ ...
प्रभु तुम हो मन में ..
तभी तो ..
अंतर्मन से
पूँछ रही हूँ ...
बताओ  तो ...
कावेरी ..नर्मदा ...गंगा ...या 
जमुना-जल   क्या है ...?
आपनी ही ..
कभी कल-कल करती  थीं किलोल......
ऐसी स्वच्छ  नदियों की ..
अपने ही द्वारा
दूषित .. प्रदूषित ..
की गयी दुर्दशा देख..
आकुल- व्याकुल  है मन ...!!


चिर परिचित
स्मित मुस्कान..
अधरों पर  धरे .... ..
धरा पर हरियाली सी ..
छटा बिखेरते अपनी..
हरित जाज्वल्यमान  करते उसे ...
दिखाते हो अपना रूप ..
 नित्य ही  तुम  सबको ....
फिर  मुझे  बुलाते हो ....
दू ....र..कहीं ...!!
और  दुगुने उत्साह से ...
तीव्र आवेग से ...
चलने लगती हूँ मैं ...
तुम्हारे निशान ढूंढते हुए ...
तेज़  कदमताल  करते  हुए  ..
नदी की धारा सी ...!!!!


चलते चलते
छलकती जाती है
गागरी ..
प्लावित ...सिंचित ...
भीगता जाता है मन ...
देते  हो  शब्द   मुझे 
और  कहते  हो मुझसे .. ..

ये प्रेम जल  ही तो ....
स्मरण है मेरा  ...
घूंघट है तुम्हारा .....
आवरण है मन का ..
आचरण है तन का ...
आंकलन जीवन का ...

गति है ..
सद्गति है ..
दुर्गति कदापि नहीं ...
स्त्रोत है ..
बहाव है  फैलाव है ..
रुकाव ..अड़चन ...कभी भी नहीं ...!!

क्षुधा मिटाता ये जल ..
झांको इसमें तो ..
पाओ ....
अपना  ही  प्रतिबिम्ब ..... .
स्वरुप है ..
सरूप  है ..सुरूप है ..
जहाँ देखो वहां ...
यहाँ प्रेम ही प्रेम है ...!
आनंद   ही आनंद है ...!!
संजो सको तो ..
संजो लो इसे ....
और  .....
मेरे पीछे आते हो तो सोच लो ...
बड़ी ही कठिन है ये  डगर पनघट की ....!!
टूट जाता है भ्रम मेरा ...
जाग जाती हूँ ...
चौंक कर स्वप्न से .....
और सोचती हूँ ...
सच में ...
वह दिव्य स्वप्न झूठ  कहाँ था ...?
बड़ी ही कठिन है डगर पनघट की .....!!!!!!!!


Purity ....is a dream now..!! Please save the EARTH ...the  RIVERS .......from  pollution ...!!!


28 May, 2011

चला वाही देस ... .....!!

चला वाही देस ....!! 
कौन से देस ..?वहां जहाँ मनुष्य के मन में प्रेम इतना प्रबल हो कि अपने अंदर ही नित्य उपजतीं  अन्य नकारात्मक प्रवृत्तियां स्वतः ही दुर्बल  पड़ने लगें ..!! 
        प्रेम एक सुखद अनुभूति है ..!!किसी का हो जाना ..किसी में खो जाना ..किसी में रम जाना ही प्रेम है ..!!किसी में डूब जाना ही प्रेम है |प्रेम एक सद्भावना है जो दुर्भावना मिटा देती है |प्रेम बढ़ने पर सत-चित -आनंद -मन  होता जाता है|हलका - हलका पंछी की भांति ..मन सदा असमान पर उड़ा उड़ा सा रहता है |मन जहाँ -जिसमे लग जाये ..रम जाये ..वही प्रेम है ...|प्रेम से मेरा अभिप्राय सिर्फ किसी स्त्री-पुरुष के ही रिश्ते से नहीं है बल्कि यहाँ मैं प्रेम का वृहत रूप ..यानि अध्यात्मिक प्रेम की बात कर रही हूँ |प्रेम एक प्रवृत्ति है |सकात्मक सोच का सृजन प्रेम से होता है |कोई भी कार्य करें ,प्रेम से करें |यहाँ तक की अगर झाड़ू भी लगायें तो प्रेम से लगायें |इस प्रकार प्रेम से किया गया कार्य मन केन्द्रित करता है |प्रेम प्रबल होने पर जीने की चाह भी प्रबल हो उठती है ..!
              मन लागा मेरो यार फकीरी में ....!!कबीर का मन -''ढाई आखर प्रेम ''में ऐसा रमा कि रमता ही गया और ऐसा काव्य लिख गए पढ़ पढ़ के रहस्य में डूबता ही जाता है मन ...!!मन कहता है .....चला वाही देस ....चला वाही देस ..?कौन से देस ...?जहाँ प्रेम ही प्रेम हो और मन ही उस नगरिया का राजा  हो ...!!अरे ये कैसी सुंदर नगरिया है ...प्रेम आधार हैं यहाँ का ...!तो ..निराधार प्रेम ही समक्ष जीवन का आधार है ..!!
इसी आधार पर सच्चा प्रेम दान है ...प्रतिदान  नहीं ...!!सिर्फ देना ही प्रेम है ...!प्रभु ने प्रेम दिया हमें .. हमसे कुछ लिया तो नहीं .....!!प्रभु ने प्रेम दिया हमें ..प्रभु ने ही ये  सृष्टि रची ...प्रभु की  इस सृष्टि को  प्रभु का दिया हुआ प्रेम बांटना ही प्रेम है |प्रेम सिर्फ कल्पना ही नहीं है ...सच्चाई है कर्तव्य के रूप में ...प्रेम कर्त्तव्य है ...!!ऐसा कर्तव्य जो इश्वर हमें सिखाते हैं और समय समय पर लेते रहते हैं  हैं हमारी परीक्षा ...!!और इसी परीक्षा में सफल और निपुण होने के लिए प्रेम हमें बांधता है अपनी संस्कृति से....!!प्रेम ऐसा कर्तव्य है जो हमारी संस्कृति से हमें बांधे रखता है जीवन में सफलता पाने के लिए .. ..!!एक परिधि स्थापित करता है प्रेम ....!!
                             निर्बाध प्रेम हमें एक बंधन में बाधता है ...!!उस बंधन में जहाँ अपनी संस्कृती हमें सिखाती है -सर झुकाना ...अहंकार तोड़ना ....बड़ों का आदर करना ..प्रेम से बोलना ...प्रेम बाटना...पर ये सिखाता कौन है ...? ..पहली गुरु है अपनी माता ..प्रथम ज्ञान शिशु  माँ से पाता..... माँ से मिला हुआ अद्भुत वरदान है प्रेम |माता -पिता से मिला हुआ अद्भुत वरदान है प्रेम |ईश्वर से   मिला ...?या माता -पिता से मिला ...?देखिये ऐसे ही सिखाती है हमारी संस्कृति माता -पिता को ईश्वर का  दर्जा देना ...!!यही प्रेम है ....!प्रेम शाश्वत है ...!सत्य है ...!! अमर है ...!!
मिल जाने पर सुख और न मिलने पर विद्रोह देता है प्रेम |और इसी विद्रोह पर काबू पाना ही प्रेम है ...हिंसा को छोड़ ,अहिंसा के रास्ते जाना ही प्रेम है ...प्रेम तो अथाह सागर है  ...!! बहुत मुश्किल  से उसे गागर में भरने का प्रयास किया है मैंने ........!!!!!!और प्रयास करते रहना है शायद वही सागर अंजुली में भी भर पाऊँ ...!!



25 May, 2011

शून्य और एक की ये भाषा ......!!

ये कैसी तृष्णा है ..
कि सब पा कर भी ..
कहता है मन ...
शून्य सा ..
है कुछ भी नहीं ........!!

ये कैसी संतुष्टि है ...
अब  पा लिया सब...
एक में... रब ...!
शबनम सा है
 एक  बूँद में ......!
दिखता हो भले 
 कुछ भी नहीं .......!!!

शून्य और दस में है 
बस एक की थोड़ी दूरी ........
मैं शून्य तुम एक प्रभु ....!!
वही तुम्हारा एक का -
तुम्हारे सानिध्य का ..
अमृतमय....
तृप्ति देता हुआ.....
अमूल्य सा भाव... 
विलुप्त कर देता है - 
मन के मेरे-
सघन आभाव ........
लीन..तुममय..मैं हुई अब ...!!
तुम  में.....
तुम्हारी भक्ति में ..
आसक्ति में ...
मिली ख्याति जग में ..
और  विरक्ति जग से..........
                                       कैसे...
                                तुम्हारे स्पर्श ने-
                                      भर दिए -
                                मुझ पत्थर सी ..
                           अहिल्या में भी  प्राण.......!!
                               बढ़ते हैं मेरे पग ..
                            अब निरंतर गतिमान ....!!
                      तुम्हारी   प्रदक्षिणा  करते हुए ....!!
                                    भजते हुए  ...... 
एक तुम ही तुम हो ..
प्रभु सर्वस्व ....
मैं शून्य सी हूँ ..
तुम बिन मेरा अस्तित्व -
कुछ भी नहीं ....
तुम्हे पाकर..... 
एक और शून्य से  ..
दस बनाता जीवन.....
बढ़ता चला ......
पल -पल अग्रसर ...

सम्पूर्णता की ओर.......!!!


From  zero to ten...!!Striving for PERFECTION.....a  vision .....perfection ....!!!!!!  I see the sun shinning ...as I take the path and move ahead .......and keep moving .......and keep moving  towards you ...THE PERFECTION.