''ज़िंदगी एक अर्थहीन यात्रा नहीं है ,बल्कि वो अपनी अस्मिता और अस्तित्व को निरंतर महसूस करते रहने का संकल्प है !एक अपराजेय जिजीविषा है !!''
नमष्कार !!आपका स्वागत है ....!!!
नमष्कार..!!!आपका स्वागत है ....!!!
24 June, 2016
22 June, 2016
31 May, 2016
इस ठहरे हुए वक़्त में ....!
किसलय का डोलता अंचल ,
नदी पर गहरी स्थिर लहरें चंचल
झींगुर की रुनक झुनक सी नाद ...
करती हैं कैसा संवाद
पग धरती विभावरी ,
धरती श्यामल शीतलता भरी,
आ रही रजनी परी ...!!
कोलाहल से दूर का कलरव ,
मन शांत प्रशांत नीरव
अनृत से प्रस्थान करते ,
नीड़ की ओर उड़ते पखेरू ,
मणिकार की मणि सा ...
स्निग्द्ध धवल मार्ग दर्शाता विधु
शब्द बुनते भाव इस तरह
फिर लरजती लरजाती सी उतरती है ,
मन में
जैसे
कोई मणि सी कविता ...!!
नदी पर गहरी स्थिर लहरें चंचल
झींगुर की रुनक झुनक सी नाद ...
करती हैं कैसा संवाद
पग धरती विभावरी ,
आ रही रजनी परी ...!!
कोलाहल से दूर का कलरव ,
मन शांत प्रशांत नीरव
अनृत से प्रस्थान करते ,
नीड़ की ओर उड़ते पखेरू ,
मणिकार की मणि सा ...
स्निग्द्ध धवल मार्ग दर्शाता विधु
शब्द बुनते भाव इस तरह
फिर लरजती लरजाती सी उतरती है ,
मन में
जैसे
कोई मणि सी कविता ...!!
06 September, 2015
मृदुल राग की बानगी .....!!
मृदुल राग की बानगी ,
नभ घन भर लाई ,
कुंतल सी उड़ती कारी
उजियारी मन पर छाई ...!!
जा री बदरी बांवरी
निरख न मेरो भेस ,
मुतियन बुंदियन बाट तकूँ मैं,
कब सुलझाऊँ केस ……?
आस घनेरी छाई नभ पर ,
बरसे मन हुलसाती ,
पतियाँ भीगी ,
लाई मुझ तक
कुहुक कोयलिया गाती …!!
निमुवा फूले मनवा झूले ,
मियां मल्हार की बहार ,
सावन की ऋतु नेह बरसता ,
हरियाई मनुहार …!!
नभ घन भर लाई ,
कुंतल सी उड़ती कारी
उजियारी मन पर छाई ...!!
जा री बदरी बांवरी
निरख न मेरो भेस ,
मुतियन बुंदियन बाट तकूँ मैं,
कब सुलझाऊँ केस ……?
आस घनेरी छाई नभ पर ,
बरसे मन हुलसाती ,
पतियाँ भीगी ,
लाई मुझ तक
कुहुक कोयलिया गाती …!!
निमुवा फूले मनवा झूले ,
मियां मल्हार की बहार ,
सावन की ऋतु नेह बरसता ,
हरियाई मनुहार …!!
24 July, 2015
भोर हो गई ...!!
रात्रि के नीरव एकांत में ,चाँद रौशन हुआ ,
मन का जब दीप जला,
पथ प्रदर्शित हुआ !!
मन चिन्मयानन्द हुआ …!!
बहती हवाओं में ,
फिर मेरा मैं चलता ही रहा ,
वो दीप जलता ही रहा …!!
माँ की दुआओं से ,
मन के अडिग विश्वास से ,
सदाओं का तेल भरता ही गया ,
असर ऐसा रहा ,
वो दीप जलता ही रहा
मेरा मैं
अपनी राह चलता ही रहा …
और …
और भोर हो गई ...!!
20 June, 2015
15 May, 2015
Subscribe to:
Posts (Atom)


